पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ जंगल में शनिवार को जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान तीतू भुइयां की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है.मृतका के पांच बच्चे हैं. मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सविता देवी रोज की तरह बकरियां चराने के लिए सोरठ जंगल गई थीं.दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के लोग जंगल में उनकी तलाश करने पहुंचे.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में पदस्थापित फूड इंस्पेक्टर समेत तीन JSSC-CGL परीक्षा फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार, सीआईडी ने पूछताछ कर भेजा जेल
गांव के कमेश भुइयां पर भी जंगल में जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया.हमले में कमेश घायल हो गए.उन्होंने परिजनों को बताया कि मधुमक्खियों द्वारा सविता पर हमले की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने जंगल में सविता देवी की तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद वह जंगल में मृत मिलीं.महिला के पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के गहरे निशान मिले हैं.घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पांच छोटे बच्चों की मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दो बाइक की टक्कर, एक की मौत
इधर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रानी ताल के पास शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय सुजीत कुमार, निवासी बालचौरा (रामगढ़), की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए। घायलों में आनंद कुमार, राजेश साव और दिलीप कुमार साव, सभी बाघी (रामगढ़), तथा रूपेश कुमार यादव, कंकारी (चैनपुर), शामिल हैं।
रूपेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमएमसीएच पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि एक बाइक पर चार और दूसरी पर एक व्यक्ति सवार था।


