Saturday, September 26, 2026

गुमला में 13 वर्षीय नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बेरहमी से की पिटाई, RIMS रेफर

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में 13 वर्षीया छठी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने वारदात के दौरान छात्रा के साथ मारपीट भी की। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी तो होगी कार्रवाई, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मांगा ढाई साल का रिकॉर्ड

इधर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्रा गुरुवार शाम से लापता थी। देर रात कुछ युवक उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में पहले कोलेबिरा अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया।

इसी बीच पीड़िता के पिता ने पालकोट थाना आकर एक आवेदन दिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है और इसके साथ मारपीट भी हुई है. पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर ली है और अनुसंधान शुरू कर दिया. थाना प्रभारी पालकोट अंकित राज ने बताया कि एक पुलिस पदाधिकारी को बयान के लिए रिम्स भेजा गया है ताकि उसकी मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की जा सके. हालांकि पुलिस इस दिशा में अपनी जांच आरंभ कर दी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर