रांची : जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति धांधली मामले में जेल में बंद परीक्षा माफिया अभय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। अभय तिवारी ने जमानत की गुहार लगाते हुए 28 अगस्त को याचिका दाखिल की थी।
इसे भी पढ़ें : पलामू में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो किशोरों की हुई मौत
बता दें कि सीजीएल परीक्षा-2024 के चर्चित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता से जुड़े सीआईडी कांड संख्या 01/2025 में अभय तिवारी न्यायिक हिरासत में है। वह 22 जुलाई से जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक से जुड़ा है। इधर, जेपीएससी के एक अन्य मामले में अभय तिवारी की जमानत याचिका अदालत खारिज कर चुकी है।


