एजुकेशन: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी AAI ने Junior Executive और Manager पदों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे जल्द ही लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी तेज कर दें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Highlights:
इसे भी पढ़े: NEET UG Round 3 Counselling 2026 शुरू, रजिस्ट्रेशन से रिपोर्टिंग तक जानें पूरा शेड्यूल
21 और 26 सितंबर को होगी परीक्षा
AAI की ओर से Junior Executive और Manager पदों की लिखित परीक्षा 21 और 26 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से दो भागों में सवाल पूछे जाएंगे। पहले भाग में General Knowledge, General Intelligence, General Aptitude और English से सवाल होंगे। वहीं दूसरे भाग में उम्मीदवारों के संबंधित पद और विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह लिखित परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी।
Junior Executive और Manager की सैलरी
परीक्षा और चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। Manager पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं Junior Executive पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए AAI जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले AAI की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन में जाकर AAI Junior Executive & Manager Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवार रखें इन बातों का ध्यान
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के लिए AAI की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।


