रांची: JSSC-CGL नियुक्ति धांधली मामले की जांच कर रही सीआईडी ने बुधवार को बतौर फूड सेफ्टी ऑफिसर्स संजय कुमार को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि CID की टीम ने मंगलवार देर रात गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी कर फूड सेफ्टी ऑफिसर्स को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रांची ले गई.
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने पलामू की घटना पर जताया दुःख, 5 बच्चों की डूबने से हुई है मौत
मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. संजय कुमार वर्तमान में रांची नगर निगम में पदस्थापित हैं और सीजीएल पेपर गड़बड़ी मामले में उनके खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं. इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है. गिरफ्तारी के बाद CID की टीम संजय कुमार को देर रात रांची लेकर रवाना हो गई. मामले में आगे की पूछताछ और जांच के बाद अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है.


