Wednesday, September 23, 2026

राहुल दुबे गैंग झारखंड पुलिस के लिए अभी भी चुनौती, गैंग के कई अपराधियों का हो चुका है एनकाउंटर

क्राइम डेस्क: झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों में पिछले कुछ महीनों में ‘राहुल दुबे गैंग’ का ग्राफ सबसे तेजी से ऊपर चढ़ा है. गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद इस गिरोह की कमान फिलहाल राहुल दुबे ने संभाल ली है. बताया जा रहा है कि राहुल दुबे फिलहाल मलेशिया में है और वहीं से आपराधिक घटनाओं को अपने गुर्गे के जरिए अंजाम दे रहा है।

झारखंड पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लगातार एनकाउंटर व गिरफ्तारी के बाद भी गिरोह का खौफ और दहशत कम नहीं हो रहा। हालांकि यह अलग है कि पुलिस ने राहुल दुबे, प्रिंस खान, राहुल सिंह, गोपी सिंह, शेख उसतार, नीरज सिंह और तेजेन्द्र पाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।

इसे भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने पलामू की घटना पर जताया दुःख, 5 बच्चों की डूबने से हुई है मौत

गैंग के निशाने पर ये

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पलामू, हजारीबाग, चतरा समेत कई अन्य जिलों में कोयला कारोबारियों, सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदारों, साइडिंग संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से लेवी वसूलने के लिए यह गिरोह लगातार सरेआम अंधाधुंध गोलीबारी और पर्चा फेंकने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. राहुल दुबे मलेशिया से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए कारोबारियों से सीधे लेवी की मांग करता है. नहीं देने पर कम उम्र के लड़कों या शूटरों के जरिए हमला कराता है. कई बार घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर पर्चा छोड़ने की घटना भी सामने आई है।

गिरोह की प्रमुख घटनाएं

हाल ही में चतरा, हजारीबाग, पलामू और लातेहार जिलों में इस गिरोह के बदमाशों के साथ पुलिस के मुठभेड़ की कई घटनाएं हुई है, जिसमें बीते 10 सितंबर को हजारीबाग के गिद्दी पुलिस क्षेत्र में कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूल कर भाग रहे राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों मन्नू कुमार साव और अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनके पास से वसूल की गई नगदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए गए.

इसी तरह 25 अगस्त को चतरा के टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर स्थित बसरिया जंगल में हुई मुठभेड़ में गैंग का मुख्य शूटर विकास कुमार घायल होकर हुआ गिरफ्तार, चतरा में निजी कंपनी पर हुई गोलीबारी में घायल शूटर शामिल था. वहीं 14 जुलाई को चतरा के कोयलांचल क्षेत्र में कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने को लेकर तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था.

इसी तरह जुलाई में पलामू जिले के सतबरवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से लेवी न मिलने पर राहुल दुबे गैंग के अपराधियों ने देर रात हमला कर दिया. सो रहे मजदूरों पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गिरोह का पर्चा भी छोड़ा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर