Thursday, September 24, 2026

झारखंड के पलामू में करम डाली विसर्जन में छह बच्चों की डूबने से हुई मौत, कोडरमा में भौरों के हमले में दो दर्जन जख़्मी

पलामू: झारखंड के पलामू में करम पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब करम डाली विसर्जन के दौरान चैनपुर व पाटन थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग घटनाओं में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। लगातार हुए हादसों से इलाके में शोक की लहर है। पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में भी करम डाल बहाने के दौरान हादसा हो गया। यहां 15 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव का असर

चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया की घटना

वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम पूजा की करम डाली विसर्जित करने के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। अब तक चार बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान बाबूलाल सिंह के बेटे नीतीश कुमार सिंह (18), पुरानी ठाकुर के बेटे अमित कुमार ठाकुर (22), संजय सिंह के बेटे राजा सिंह (12) और तिलकधारी पासवान के बेटे विशाल पासवान (16) के रूप में हुई है। बताया गया कि चारों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने चार लड़कों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है और लापता पांचवें लड़के की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

कोडरमा में भौंरों का हमला

WhatsApp Image 2026 09 23 at 10.04.11

वहीं, कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के मनोरथडीह गांव में बुधवार सुबह करमा पूजा के विसर्जन के दौरान भौंरों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में करीब आधा दर्जन बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक महिलाएं, युवतियां और अन्य लोग घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि विसर्जन के दौरान अचानक भौंरों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया.

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन CHC पहुंच गए. घटना के बाद मनोरथडीह और आसपास के इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर