क्राइम डेस्क: बिहार के जमुई से नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का माल सामने आया है। घटना 198 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। दोनों कोचिंग से लौट रहे थे, तभी उस वक्त कुछ युवकों ने उन्हे रास्ते में रोककर कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर काफी वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने सीएम सम्राट चौधरी को टैग कर आरोपियों पर सख्त कानूनी कारवाई करने की मांग की है। इसके बाद पुलिस इस मामले को लेकर सक्रिय हुई।
इसे भी पढ़े: पटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, 2 से 3 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर FIR दर्ज की है और अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। मामले में BNS की धारा 74/76(3)(5) और POCSO Act के तहत धारा 8/12 जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
घटना के सामने आने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग की टीम पीड़िता से मुलाकात कर मामले की जानकारी लेगी। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से जुड़े इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ितों की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।


