रांची: झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों को लेकर केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई अनुशंसा पर मुहर लगाते हुए केंद्र सरकार ने यह नियुक्ति प्रदान की है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में मामा और हर्ष सिंह बरी
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को प्रोन्नति
- मनोज प्रसाद – गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
- अखिल कुमार – साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
- राम शर्मा – डालटनगंज (पलामू) के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इन तीनों अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी, जिसे स्वीकार करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.


