Friday, September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा, 17 चोरी की बाइक और टोटो बरामद; सात गिरफ्तार

हजारीबाग : पेलावल ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की 17 मोटरसाइकिल, एक टोटो और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें: हज़ारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के कब्जे वाली जमीन पर पांचवीं बार चला बुलडोज़र, सीओ से हुई तीखी बहस

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को सूचना मिली थी कि पूर्व में बाइक चोरी की घटनाओं में सक्रिय गिरोह के सदस्य दोबारा चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन और सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस को देखते ही भागने लगे संदिग्ध

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने डैम के आसपास कुछ संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल के साथ घूमते देखा। पुलिस वाहन को देखते ही युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्तता की बात स्वीकार की। आरोपियों ने 16 सितंबर को चरही मैदान बाजार से सुपर स्प्लेंडर चोरी करने की बात भी बताई, जिस संबंध में पेलावल ओपी में मामला दर्ज है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। करमा के एक बॉडी गैराज, डांटो के जंगल और केरेडारी क्षेत्र के एक गैराज से चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

ये सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मो. हुसैन अंसारी उर्फ दानिश, इरफान अंसारी उर्फ छोटे, मो. मुन्ना उर्फ ताहिर, तसलीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरुद्दीन अंसारी उर्फ साहिल उर्फ छोटू शामिल हैं। सभी आरोपी हजारीबाग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

बरामद वाहनों में अपाची, होंडा साइन, स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस, ग्लैमर और पैशन प्रो समेत विभिन्न कंपनियों की बाइक शामिल हैं। पुलिस ने बरामद वाहनों का मिलान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज बाइक चोरी के मामलों से किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध बड़कागांव, पेलावल, लोहसिंघना, कोर्रा, सदर, इचाक और ओरमांझी थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से सामने आया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर