Friday, September 18, 2026

राहुल गांधी नवंबर में आएंगे झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों संग करेंगे संवाद, रांची में कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग बैठक

रांची : कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे. झारखंड में राहुल गांधी खूंटी में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों संग संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तो वहीं उसी दिन रांची में कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग बैठक में भी हिस्सा लेंगे व उन्हें संबोधित करेंगे. यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने साझा की है और इस संबंध में उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के लिखे पत्र को भी साझा किया है और आवश्यक रूप से इन दोनों कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL मामले में जेल में बंद अभय तिवारी का भाई व पत्नी अब जेपीएससी गड़बड़ी मामले में हुए गिरफ़्तार

दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अपने पत्र में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने लिखा, “नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गाांधी ने नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में झारखांड में आयोजित होने वाले निन्नलिखित दो कार्यक्रमों में सम्मिलित होने की अपनी सहमति प्रदान कर दी है। 1. पेसा (PESA) नियमावली के क्रियान्वयन पर झारखांड के पांचवीं अनुसूची वाले गांवोां के पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ खूंटी में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम तथा 2. रांची में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षोां का प्रशिक्षण तथा उनके परिजनोां के साथ होने वाली बैठक।

प्रदेश अध्यक्ष को तैयारी के निर्देश

अपने पत्र में प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कई बिंदुओं पर निर्देशित भी किया है, जिसमें इस संबंघ में कई आवश्यक कदम उठाने की बात कही है. इसमें पांचवीां अनुसूची वाले गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सूची संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षोां के साथ साझा करें. अक्टूबर माह में प्रखंड मुख्यालय स्तर पर पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों के लिए पेसा नियमावली पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करें, जिसमें संबंधित जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और पेसा मास्टर ट्रेनर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों को पहचान पत्र जारी करने हेतु पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग से अनुरोध करें।

दिए गए ये निर्देश

इसके अलावा राहुल गाांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों को व्यक्तिगत आमंत्रण पत्र भेजने, तय होने के बाद तिथि के संबंध में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को सपरिवार उपस्थित होने की सूचना देने और तैयारियों की देखरेख और सुचारू प्रबंधन के लिए राज्य एवां जिला स्तर पर समितियोां का गठन करने का निर्देश दिया है। झारखांड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और जिला प्रभारी इन सभी तैयारियों की निरंतर व गहन निगरानी करेंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर