रांची : जेएसएससी सीजीएल और जेपीएससी की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा, सीडीपीओ और एफएसओ नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह जानकारी दी गई कि राज्य सरकार की ओर से दो मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर किया गया. इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में सरकार का 18 अगस्त को जारी की गई अधिसूचना एकतरफा कार्रवाई है, वहीं कोर्ट से मामले की जांच पर निगरानी रखने की भी अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में चंद्रपुरा डबल मर्डर मामले में एसपी ने गठित की SIT, विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस


