रांची : JSSC-CGL परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा देवी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका पर CID की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान CID की ओर से कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत की गई. दोनों पक्षों की ओर से बहस और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. जमानत याचिका पर 17 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में चार दिन पहले कोडरमा से गिरफ्तार यूट्यूबर और ट्रस्ट संचालक को CID ने भेजा जेल
बता दें कि सुषमा देवी और अक्षय तिवारी को CID ने अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था, जबकि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को CID ने जुलाई महीने में गिरफ्तार किया था. इन सभी की गिरफ्तारी JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता को लेकर दर्ज कांड संख्या 1/2025 में हुई है.


