Saturday, September 12, 2026

शुक्रवार को विभिन्न बैंक यूनियनों की हड़ताल के कारण देश भर में बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

न्यूज डेस्क: सप्ताह में दो दिन छुट्टी की मांग को लेकर यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स (यूएफ़बीयू) की ओर से 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया गया है. इससे साथ ही यूएफ़बीयू ने कहा है कि उसने 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल का आह्वान किया है. यूएफ़बीयू ने 26 अक्तूबर से अनिश्चिकाल के लिए हड़ताल की चेतावनी दी है. यूएफ़बीयू ने बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने की मांग रखी है.

इसे भी पढ़ें : IRCTC SCAM: कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी और राबड़ी देवी के खिलाफ़ दिया ये आदेश

इंडियन नेशनल बैंक ऑफ़िसर्स कांग्रेस का कहना है कि ब्रिक्स के 10 में से 9 देशों में बैंक सप्ताह में 5 दिन काम करते हैं.

मई 2015 में हुआ ये समझौता

यूएफ़बीयू ने एक बयान में कहा, “कई वर्षों से बैंक सोमवार से शुक्रवार तक पूरे दिन और हर शनिवार को आधे दिन काम कर रहे थे. मई 2015 में हुए समझौते में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन इस बात पर सहमत हुए थे कि शुरुआत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश घोषित किया जाएगा और इसके बदले बाक़ी शनिवार को पूरे दिन काम होगा.”

मार्च 2024 में ये समझौता

यूएफ़बीयू का दावा है कि यह आश्वासन भी दिया गया था कि आगे चलकर सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की कोशिश की जाएगी.यूएफ़बीयू के मुताबिक़, “मार्च 2024 में हुए समझौते में आईबीए और बैंक प्रबंधन इस बात पर सहमत हुए कि शनिवार को अवकाश घोषित किया जाएगा. समझौते की मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को सिफारिश भेजी गई है.”

ढाई साल से मुद्दा लंबित

यूएफ़बीयू का आरोप है कि ढाई साल से अधिक समय गुज़रने के बाद भी यह मुद्दा वित्त मंत्रालय के पास लंबित है. यूएफ़बीयू ने आरोप लगाया है कि सरकार सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग लागू करने पर कोई प्रतिबद्धता नहीं दे सकी, इसलिए यूनियनों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है. उसका कहना है कि इस हड़ताल के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और हड़ताल के दिन कोई बैंकिंग सेवा उपलब्ध नहीं होगी.

7 यूनियनों का साझा मंच संगठन

यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स (यूएफ़बीयू) 7 यूनियनों का साझा मंच संगठन है. यूएफ़बीयू के मुताबिक़ वह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी क्षेत्र के बैंकों, विदेशी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों में बैंकिंग क्षेत्र के 90% से अधिक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर