Friday, October 30, 2026

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, सोमवार को रहेगा राजकीय अवकाश

रांची: झारखंड में मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार ने उनके सम्मान के लिए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आधिकारिक संकल्प जारी कर दिया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय के संकल्प के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक का पालन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : मंत्री पद पर रहते पांचवें मंत्री का हुआ निधन, जानें कौन कौन मंत्री रहे हैं इस सूची में शामिल

आधा झुका रहेगा तिरंगा

जारी अधिसूचना के अनुसार इस अवधि में राज्य के उन सभी सरकारी भवनों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से फहराया जाता है. इसके साथ ही, शोक की इस अवधि के दौरान राज्य भर में किसी भी प्रकार के आधिकारिक या राजकीय समारोह का आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को अवकाश संबंधी औपचारिक आदेश जारी करने के लिए कहा गया है, जिसकी प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड उच्च न्यायालय को भी प्रेषित कर दी गई है.

सोमवार को राजकीय अवकाश

दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने और उनके सम्मान में राज्य सरकार ने सोमवार 7 सितंबर को झारखंड के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है. विशेष कार्य पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिए गए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर