Saturday, October 31, 2026

बड़े परदे पर फिर लौटेगी सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, ‘घातक घुस के मारेगा’ से होगा कमबैक

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को एक्शन का डोज़ देने के लिए तैयार है। दोनों जल्द ही फिल्म ‘घातक घुस के मारेगा’ में एक साथ काम करेंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है की सनी देओल एक बार फिर अपने ‘घातक’ वाले आंदाज़ में नजर आने वाले है और राजकुमार संतोषी ने यह साफ किया है की यह फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है।

इसे भी पढ़ें : आज का राशिफल : जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन, क्या करने होंगे उपाय

आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी इससे पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’ जैसी सफल फिल्मों में भी साथ काम कर चुके है और हाल ही में दोनों ने ‘बंटवारा 1947’ में करीब 30 साल बाद साथ काम किया है।जानकारी के मुताबिक राजकुमार संतोषी और सनी देओल एक साथ और भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जिसमें ‘घातक घुस के मारेगा’ शामिल है।

दर्शकों को फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ दमदार डायलॉग और इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलेंगे। राजकुमार संतोषी के अनुसार सनी देओल के फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ सकती है। सनी देओल और राजकुमार संतोषी के एक फिल्म की कहानी अमेरिका में रहने वाले एक सरदार के किरदार के आसपास है। इस फिल्म में भी एक्शन और ड्रामा भरपूर है। राजकुमार संतोषी के बयान से यह तो साफ हो गया है की आने वाले समय में दर्शकों को सनी और राजकुमार की जोड़ी कई अलग-अलग कहानियों के जरिए देखने को मिलेगी।

हाल ही में राजकुमार संतोषी और सुनी देओल ने फिल्म ‘बटवारा 1947’ में साथ काम किया था। जिसमे सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल (सनी देओल के बेटे), अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया था और यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर