Monday, August 10, 2026

“हेमंत सोरेन इस्तीफा दो!” के नारे के साथ भाजपा ने किया सीएम आवास का घेराव, आदित्य साहू व बाबूलाल मरांडी मौजूद

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों ने आज सोमवार को जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा धांधली को लेकर विधानसभा मार्च का आह्वान किया है. पुरानी विधानसभा के पास हजारों छात्र जुटे हैं और विधानसभा मार्च की तैयारी में हैं. इधर झारखंड भाजपा के विधायकों ने सीएम आवास का घेराव किया है. घेराव में भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अधिकांश विधायक मौजूद हैं. इस दौरान विधायकों ने सीएम के खिलाफ जमकर नारे लगाए.

इसे भी पढ़ें : रांचीः छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले पुरानी विधानसभा के सामने जुटने लगे अभ्यर्थी, बोले छात्र नेता

सीएम आवास घेराव को लेकर झारखंड भाजपा के एक्स हैंडल पर पोस्ट में पार्टी की ओर से लिखा गया, “हेमंत सोरेन इस्तीफा दो! आज छात्रों की आवाज को बुलंद करते हुए JPSC-JSSC महाघोटाले की CBI जांच और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष @AdityaPdSahu के नेतृत्व में भाजपा ने राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

नेताओं को किया गया डीटेन

लगभग एक घंटे तक मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों एवं नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है, इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई विधायक भी शामिल हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर