Monday, August 10, 2026

रांची में सरकार की अपील के बाद भी आंदोलन के 17वें दिन आज छात्रों का विधानसभा मार्च, पुलिस की व्यापक तैयारी

रांची: JPSC व JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ 17 दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन में छात्रों की ओर से आज सोमवार को विधानसभा मार्च व घेराव का ऐलान किया गया है. अलग अलग गुटों में बंटे छात्र आंदोलन में छात्रों की ओर से विधानसभा घेराव के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र पूरे राज्य से रविवार देर शाम रांची पहुंच चुके हैं. छात्रों के रांची आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी है.

इसे भी पढ़ें : “आंदोलनकारी छात्रों को न्याय मिलेगा”, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रांची पुलिस ने शहर के प्रमुख इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में एडीजी (मुख्यालय) मनोज कौशिक ने कहा, “छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा मार्च के दौरान अशांति की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.” उन्होंने मार्च में शामिल होने वाले छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की.

विधानसभा के आसपास निषेधाज्ञा

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा, “मार्च के दौरान क़ानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की ज़िम्मेदारी है. पुलिस किसी भी छात्र के करियर पर क़ानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण दाग़ नहीं लगने देना चाहती. शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.” एसएसपी के मुताबिक़, विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में छह अगस्त से 12 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू है. इन दिनों सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा.

प्रशासन व छात्रों में आरोप प्रत्यारोप

रांची ज़िला प्रशासन ने आंदोलन कर रहे छात्रों से किसी भी तरह के आक्रामक प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. प्रशासन ने मार्च के दौरान हिंसा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी भी दी है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से रांची पहुंच रहे सैकड़ों छात्रों को पुलिस बलपूर्वक रोक रही है. इधर रांची में प्रस्तावित छात्र मार्च को देखते हुए जमशेदपुर में भी रविवार आधी रात से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. ज़िला प्रशासन की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर