Sunday, August 9, 2026

“भोजपुरी बवाल” में काजल राघवानी का करारा जवाब, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित रीऐलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। शो के हालिया एपिसोड में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच बहस ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शो के नए प्रोमो में काजल राघवानी और निरहुआ आमने सामने नजर आ रहे हैं। प्रोमो में काजल, आम्रपाली दुबे से एक गाने को लेकर बात करती देखाई देती हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची में आंदोलनरत छात्रों से बातचीत का एक और दौर आज, अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी

इस संबंध में काजल राघवानी का कहना है कि एक गाना पहले उनके और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया जाना था, वो बाद में किसी और के साथ शूट कर दिया गया। काजल की इस बात पर निरहुआ नाराज होते नजर आते हैं और उनका विरोध करते हैं। दोनों के बीच बातचीत काफी तीखी हो जाती है।

आम्रपाली दुबे का जवाब

काजल राघवानी के आरोपों पर आम्रपाली दुबे ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आईं है। उन्होंने कहा जब काजल राघवानी खेसारी लाल यादव के साथ लगातार काम कर रही थीं, तब भी कई तरह की बातें होती थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को फिल्म से हटाने की कोशिश नहीं की। इसी पर काजल जवाब देते हुए कहती है कि उनके पीछे कोई नेता या प्रभावशाली व्यक्ति नहीं है और वह आज जो भी है अपने दम पर हैं।

इसके बाद निरहुआ भी काजल के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि अगर कोई बार-बार ऐसे आरोप लगाता है, तो उसे पहले अपनी बातों पर भी एक बार ध्यान जरूर देना चाहिए। एक एपिसोड में काजल राघवानी ने ये भी आरोप लगाया कि निरहुआ हमेशा आम्रपाली दुबे का साथ देते हैं और ज्यादातर फिल्मे उनके साथ ही करते हैं। काजल ने यह तक कहा है कि आम्रपाली के कहने पर उन्हें निरहुआ के एक गाने से हटा दिया गया था और एक गाने में जब काजल और निरहुआ साथ काम कर रहे थे तो वह काफी अनकंफर्टेबल थे और बाद में इस वजह से उनके और आम्रपाली के बीच झगड़ा भी हो गया था।

इंस्टाग्राम पर काजल का वीडियो

इन सब के बाद काजल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दोनों के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उन्होंने शो में अपने ऊपर लगाए जा रहे “आउटसाइडर और गुजराती” जैसे कमेंट्स पर भी खुलकर आपनी बात रखी और ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए अपना दर्द सामने रखा। अब शो का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और दर्शक काजल और निरहुआ के बीच होने वाली इस बहस को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर