Friday, August 7, 2026

रांची : अस्पताल में भर्ती बीमार छात्र से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बाबूलाल व अन्य भाजपा नेताओं ने भी की मुलाकात

रांची: जेपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची में पिछले 14 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बीमार छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात करने सदर अस्पताल पहुंचे. राहुल क्रांति पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे थे और इस दौरान शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

स्वास्थ्य मंत्री ने छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों को छात्र के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्र राज्य के अपने बच्चे हैं और उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : JPSC आंदोलन मामले में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से पत्रकार व वकील बाहर, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे अस्पातल

HPHM8r0bUAAy 4b

इधर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व झारखंड भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी JPSC-JSSC घोटाले की CBI जाँच एवं युवाओं के हक-अधिकार की माँग को लेकर आंदोलनरत दो छात्रों के बीमार पड़ने की सूचना पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुँचे. दोनों छात्रों में कई दिनों से अनशन पर बैठे पलामू के छात्र राहुल क्रांति एवं लगातार बारिश में भीगकर धरना दे रहे कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

बाबूलाल मरांडी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस कठिन परिस्थिति में भी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए अडिग रहने वाले दोनों युवाओं के साहस, संघर्ष और संकल्प को सलाम करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं का संघर्ष केवल उनकी लड़ाई नहीं, बल्कि झारखंड के हर उस युवा की आवाज है जो अपने हक और न्याय के लिए संघर्षरत है। सरकार को इनकी आवाज सुननी होगी, न्याय देना होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर