रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन पिछले 14 दिनों से लगातार जारी है. छात्रों के अलग अलग दो गुटों के आंदोलन करने के बीच छात्रों को प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित करने के बीच पिछले सात दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो के समर्थकों की ओर से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार से वार्ता के लिए जिला प्रशासन को भेज दी है.
इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जेपीएससी जेएसएसी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले भेजे गए सात छात्रों के नामों की सूची में रामावतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रविशंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार शामिल हैं. मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे पर वार्ता करने की पहल होने की मांग की है. पिछले दो हफ्तों से अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि सरकार की ओर से कोई ठोस पहल न होने के कारण उन्हें आमरण अनशन का रास्ता चुनना पड़ा.


