Friday, August 7, 2026

झारखंड विधानसभा में 8399 करोड़ रूपए का प्रथम अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक कार्यवाही स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही दो बैठकों में केवल 17 मिनट ही चल सकी. दोपहर 12:30 बजे जब सदन की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हुई तो विपक्षी एनडीए विधायक वेल में आकर फिर से आंदोलनरत छात्रों की मांगों व मुद्दों को लेकर हंगामा करने लगे. इस दौरान संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8399 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया. इस दौरान विपक्षी विधायक वेल में खड़े होकर नारेबाजी करते दिखे. चार मिनट तक सदन में हंगामा होते रहने के बाद स्पीकर ने सोमवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

सदन में बैंकर्स समिति की रिपोर्ट

अनुपूरक बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में कहा कि झारखंड विधानसभा देश की ऐसी पहली विधानसभा है, जिसमें सदन के पटल पर नई परंपरा की शुरूआत करते हुए बैंकर्स समिति की बैठक का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया गया. पूरे देश के किसी भी राज्य के विधानसभा में अब तक बैंकर्स समिति का प्रतिवेदन पेश नहीं किया है. इससे पहले सदन की कार्यवाही जैसे ही दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच प्रदीप यादव ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है, लेकिन विपक्षी विधायकों के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो पा रही.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर