Thursday, August 6, 2026

JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष के कंप्यूटर ऑपरेटर और तीन छात्रों समेत 5 गिरफ्तार

रांची: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में बुधवार को सीआईडी की विशेष टीम बुधवार को एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व अध्यक्ष के करीबी व कंप्यूटर ऑपरेटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन अभ्यर्थी और परीक्षा का काम देखने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का एक कर्मचारी भी शामिल है. इन पांच नई गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की कुल संख्या 19 हो गई है.

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को मिला सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके का साथ, झारखंड आने का किया एलान

मंगलवार को तीन गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार की देर रात सीआईडी ने गिरोह के तीन मुख्य दलालों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए दलालों की पहचान उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार के रूप में हुई थी. जांच में सामने आया है कि ये दलाल सीधे अभ्यर्थियों से संपर्क साधते थे. वे उनसे दस्तावेज और मोटी रकम वसूलते थे. इसके बाद अपने नेटवर्क के जरिए इस पैसे और जानकारी को परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी ‘मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ तक पहुंचाते थे.

रिमांड पर पूछताछ में खुला राज

इधर इस मामले में मंगलवार को रिमांड पर लिए गए टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह और पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी समेत तीन लोगों से सीआईडी की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मंगलवार को गिरफ्तार होने वालों का संबंध टीडीपीएल के पदाधिकारियों के साथ था. पूछताछ के दौरान इन दलालों के नेटवर्क और उनकी भूमिका का भी खुलासा हुआ. इन आरोपियों के पास से सीआईडी परीक्षा में सेटिंग कराने और परिणाम में हेरफेरी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ओएमआर शीट्स, मार्कशीट और कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

अब तक 19 गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि सीआईडी ने इस धांधली के संबंध में 22 जुलाई को सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही सीआईडी की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए साक्ष्य और इस पूरे फर्जीवाड़े से जुड़े कई बड़े चेहरे बेनकाब हो रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और रसूखदारों पर शिकंजा कस सकता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर