Friday, July 24, 2026

डिमना लेक में दर्दनाक हादसा, एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमशेदपुर : शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर झील में डूब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया और दोनों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में आधी रात राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों जूनियर डॉक्टर अपने साथियों के साथ डिमना लेक घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और बचाव दल ने झील में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दोनों डॉक्टरों का कोई सुराग नहीं मिल सका । रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर