Wednesday, July 22, 2026

चतरा में एसपी आवास के बाहर चली गोली, विधायक के बेटे के निजी बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में एसपी आवास के बाहर मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से एक निजी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो गार्ड आपस में किसी बात पर उलझ गए और इस दौरान ही एक गार्ड ने दूसरे गार्ड को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें : हत्या की साज़िश नाकाम: अवैध पिस्टल, कार और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

जांच के दौरान घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह वाहन चतरा में बाईपास निर्माण कार्य कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक एवं गया निवासी रॉकी यादव का है। रॉकी यादव बिहार की बेलागंज सीट से जेडीयू विधायक मनोरमा देवी का बेटा है। घटना के वक़्त रॉकी यादव एसपी आवास में एसपी से मुलाकात कर रहे थे।

मृतक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बलवीर सिंह को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों बिहार के बेलागंज की विधायक मनोरमा यादव के पुत्र एवं ठेकेदार रॉकी यादव उर्फ विनीत यादव के निजी सुरक्षा कर्मी थे।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह वारदात आपसी रंजिश और विवाद का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली कार की छत में जाकर धंस गई, जबकि दूसरी गोली सीधे मृतक गार्ड की आंख में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गार्ड चतरा बाईपास निर्माण कार्य के संवेदक विनीत उर्फ रॉकी यादव के निजी अंगरक्षक थे।

घटना के बाद आरोपी गार्ड मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एसपी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद फायरिंग में बिहार पुलिस के एक जवान पर भी शुरुआती तौर पर संदेह जताया गया था, जिसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। हालांकि जांच आगे बढ़ने पर स्पष्ट हुआ कि गोली प्राइवेट गार्ड ने ही चलाई थी।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में हथियार, घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर