Saturday, September 12, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर सफ़दरज़ंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, कहा – सबकुछ सामान्य

नई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सफ़दरज़ंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ चारू बाम्बा ने बताया कि वह अभी पूरी तरह होश में हैं, अलर्ट हैं. उनका ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, सैचुरेशन यानी ऑक्सीजन लेबल पूरी तरह सामान्य है. मीडिया से हेल्थ रिपोर्ट साझा करते हुए डॉ. चारू बाम्बा ने बताया कि सोनम वांगचुक के जरूरी पैरामीटर नॉर्मल हैं. लेकिन लैब पैरामीटर में थोड़ा बदलाव होने के कारण उन्हें जरूरी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को हुए सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, विपक्षी सांसदों ने लगाये ये आरोप

अभी भी अनशन पर सोनम वांगचुक

डॉ चारू बाम्बा ने कहा कि चूंकि वे अभी भी अनशन पर हैं, इसलिए वह बहुत कमजोर हैं. ऐसे में उनकी लगातार मॉनिटरिंग करने की जरूरत है इसलिए उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी जा रही है. ताकि अगर उन्हें तत्काल किसी भी तरह के इलाज की जरूरत हो तो उसे अविलंब उपलब्ध कराया जा सके.

सफ़दरज़ंग अस्पताल पर अविश्वास

इससे पहले रविवार सुबह सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सफ़दरज़ंग अस्पताल पर अविश्वास जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट से उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराने की इजाजत मांगी है. गीतांजलि का कहना है कि सफदरजंग अस्पताल में इतने पुलिस हैं, जो शक पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा मालूम होता है कि सोनम अस्पताल में नहीं बल्कि जेल में हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर