Friday, October 30, 2026

Bankipur By Election: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने वापस लिया नामांकन, चुनाव से हटे

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। नामांकन भरने के ठीक एक दिन बाद उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया।

 अभिषेक कुमार ने इस फैसले की वजह पारिवारिक कारण बताए हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को चिट्ठी लिखकर जानकारी भी दे दी है। उनके इस कदम के बाद बांकीपुर की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

नामांकन के 24 घंटे बाद लिया यू-टर्न

बीजेपी ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को टिकट दिया था। गुरुवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया था और प्रचार की तैयारी शुरू कर दी थी।

लेकिन शुक्रवार को अचानक उनके नाम वापस लेने से पार्टी और कार्यकर्ता दोनों हैरान हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल सीट पर बीजेपी की आगे की रणनीति क्या होगी, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Chadhawa Chori: चोरी के पैसे से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट, SIT ने 30 बैंक खाते किए फ्रीज

नए उम्मीदवार को लेकर अटकलें तेज

बांकीपुर उपचुनाव पहले से ही राज्य की हॉट सीट मानी जा रही है। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार के हटने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

राजनीतिक गलियारों में अब नए चेहरे के नाम को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नए प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है।

अब सबकी निगाहें बीजेपी के अगले फैसले पर हैं। पार्टी नए उम्मीदवार उतारती है या कोई और प्लान बनाती है, ये आने वाले दिनों में साफ होगा।

इसे भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर