Monday, July 6, 2026

बांकीपुर उपचुनाव : जनसुराज के बाद अब राजद ने घोषित किया उम्मीदवार, रेखा गुप्ता महागठबंधन से लड़ेंगी दूसरी बार चुनाव

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी हो गई. इसके साथ ही नामांकन भरने का काम भी शुरू हो गया. इस बीच सोमवार को राजद ने महागठबंधन की ओर से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया. राजद ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. वो पिछले साल 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट से बतौर राजद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें : Kolkata : Baruipur में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट पर चोट, फेफड़ों पर पानी….

प्रशांत किशोर की चुनौती

सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके रेखा गुप्ता के नाम का एलान किया. मंगनी लाल मंडल ने दावा किया कि उन्हें मैदान में उतारना ‘पूरे महागठबंधन का फ़ैसला था.’ वहीं रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो प्रशांत किशोर को चुनौती नहीं मानतीं, “मैं बांकीपुर में जनता के बीच सक्रिय रहती हूं और जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा.” इससे पहले जन सुराज पार्टी ने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया था.

51 हजार वोटों से जीत

अभी तक बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी जीतती रही है. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा चले जाने के बाद खाली हुई थी. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और पिछले विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन 51 हज़ार से अधिक वोटों से जीते थे. उन्हें कुल 63 प्रतिशत वोट मिले थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर