Tuesday, June 23, 2026

लखनऊ के अलीगंज के कोचिंग में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, छात्रों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को लगी भीषण आग ने पूरे शहर को हिला दिया। पुरनिया इलाके की एक इमारत में आग लगने से अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मृतक 20 से 24 साल के युवा थे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

 कैसे शुरू हुआ हादसा? 

आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई छात्र-युवाओं ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी।  शुरुआत में इसे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से जोड़कर देखा गया। लेकिन पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बाद में साफ किया कि इमारत में न कोई कोचिंग चल रही थी, न लाइब्रेरी। जांच में सामने आया कि ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी और ऊपर की मंजिल पर गेमिंग जोन बना हुआ था। गेमिंग जोन में कर्मचारी सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे थे। आग लगते ही ऊपरी मंजिल पर अफरा-तफरी मच गई। बाथरूम में कुछ लोगों के फंसने की खबर भी आई थी, लेकिन रेस्क्यू के दौरान सभी को बाहर निकाल लिया गया।

 रेस्क्यू और मुआवजा 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की। दमकल ने आग पर काबू पाया और फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। इस दर्दनाक हादसे पर PM और UP के CM ने शोक जताया है। पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। पुलिस अब आग लगने की असली वजह की जांच कर रही है।

लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ दौरा रद्द कर लखनऊ रवाना हुए CM योगी

भीषण अग्निकांड की खबर मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ दिया और तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

अलीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान CM योगी ने कहा, “मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में ही रहूं। लेकिन दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि अभी-अभी लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद सूचना मिली है। इस हादसे में कुछ बच्चे चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इसलिए मुझे तुरंत वापस जाना पड़ रहा है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख

लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की यह घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि इस तरह की जानलेवा घटनाएं दिल दहला देती हैं और कई परिवारों की उम्मीदों व खुशियों को एक झटके में बिखेर देती हैं. पढ़े ट्वीट….

69351652157

 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर