Friday, June 19, 2026

सरायकेला-कांड्रा रोड पर ट्रक ने 2 बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत 3 घायल

सरायकेला-कांड्रा: सड़क पर गोपीडीह के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान सरायकेला के रुगड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय सुधा रानी उर्फ रीना महतो के रुप में हुई है. इस घटना में 1 बच्ची समेत 3 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. बुधवार देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ट्रक की चपेट में 2 बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार अपनी मंजिल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में कुछ लोग की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. प्रशासन ने इस मामले में जरुरी कार्रवाई करते हुए, पीड़ित परिवार के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़े: 18 जून को 5 राशियों को मिलेगा धन का लाभ और सम्मान, जाने कौन है वो राशि

मुआवजे की मांग

घटना को लेकर आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. इसके साथ ही उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लाने, सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की. वहीं सड़क जाम के कारण कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी लाइन लग गई. थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थित को संभालने और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. काफी मेहनत के बाद उन्होंने स्थिति को संभाला और सड़क जाम को समाप्त किया.

पार्टी खाने गया था परिवार 

बाइक पर पति, पत्नी और एक बच्ची सवार थे. वे सरायकेला के रुगड़ीसाहि गांव के निवासी थे और वे आदित्यपुर में रहते थे. सभी लोग बुधवार को सरायकेला के विजय गांव में पार्टी खाने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गोपी डीह के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि बच्ची औऱ पति गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतका सुधा की 2 साल पहले रुगड़ी गांव में शादी हुई थी. वहीं दूसरे बाइक में सवार 22 वर्षीय विमल महतो सरायकेला के सरमालि गांव के निवासी है, वो अपनी ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर