Thursday, November 5, 2026

रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एअर इंडिया फ्लाइट हुई बर्ड हिटिंग का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज़ डेस्क : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब दिल्ली से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट बर्ड हिटिंग का शिकार हो गई. विमान की लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराने की हुई इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर विमान का तकनीकी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह 8:15 बजे की है.

इसे भी पढ़ें : Telegram को बैन करने की बड़ी वजह आई सामने, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

ढाई घंटे विलंब से उड़ान

रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी के टकराने की घटना होने के बाद आननफानन में एयरपोर्ट और एयरलाइन प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान का विस्तृत तकनीकी परीक्षण शुरू कराया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यही विमान सुबह 8:55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था. करीब ढाई घंटे तक चले निरीक्षण के बाद विमान को उड़ान के लिए फिट घोषित किया गया। इसके बाद एअर इंडिया की फ्लाइट सुबह लगभग 11:35 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

सभी यात्री सुरक्षित

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक बर्ड हिट की घटनाओं को विमानन क्षेत्र में गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे मामलों में विमान के इंजन और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की विस्तृत जांच की जाती है ताकि किसी भी संभावित जोखिम को टाला जा सके। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद विमान को सुरक्षित संचालन की अनुमति दे दी गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर