Friday, June 19, 2026

खान सर कोचिंग सेंटर मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत

पटना: राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोजिंग सेंटर पर हुए बवाल और हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आंनद को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। यह राहत ऐसे समय में मिली जब फनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। माना जा रहा है कि वे अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। परिवार और समर्थकों के लिए यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

इसी मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान उर्फ फैजल खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल 20 जून तक रोक लगा रखी है। ऐसे में इस मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी भी जारी है और अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

सहरसा में होगा अंतिम संस्कार

प्रिंस यादव के केस में नेपाल पुलिस ने जांच शुरू करते हुए अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। वहीं होटल के कमरे से मिर्गी की दवा भी बरामद हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। आज उनका पार्थिव शरीर सहरसा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

प्रिंस यादव की मौत पर राजनीतिक बयानबाजी

प्रिंस यादव की मौत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने भी इस घटना को हत्या करार दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके बयान के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

वहीं खान सर ने भी इस घतना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि प्रिंस यादव पहले से बीमार चल रहा था ओर उसकी तबीयत को लेकर पहले भी समस्याएं थीं। खान सर ने ये भी कहा कि किसी ने उसे नहीं मारा है और लोगों को बिना जांच पूरी हुए अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: झारखंड के नए महाधिवक्ता रोहितेश रॉय बने, हेमंत सरकार ने स्वीकार किया राजीव रंजन का इस्तीफा

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर