Monday, November 2, 2026

वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख रुपये के 174 मोबाइल फोन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

साहिबगंज : जिले में रेल सुरक्षा बल यानी आरपीएफ बरहरवा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान वनांचल एक्सप्रेस से 174 मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में आरपीएफ ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालदा निवासी मोहम्मद नासरुद्दीन शेख और मोहम्मद रहमत शेख के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को हथौड़े से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत 58.95 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में दोनों आरोपी बरामद मोबाइल फोन के स्वामित्व और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेज नहीं मिलने के बाद आरपीएफ ने सभी 174 मोबाइल फोन जब्त कर लिए और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरपीएफ ने इसके बाद आरोपियों एवं जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बरहरवा को सौंप दिया. फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर