Sunday, July 26, 2026

झारखंड T20 लीग 2026: धोनी-कनिका कपूर ओपनिंग सेरेमनी में हो सकते हैं शामिल, मैच में एंट्री रहेगी फ्री

खेल डेस्क : झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। 10 जून से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में ‘झारखंड T20 क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। पहला दिन ही सुपरहिट होने वाला है क्योंकि मैच के साथ-साथ ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी भी होगी। अगर आप स्टेडियम नहीं जा पा रहे तो टेंशन न लें। पूरी लीग और ओपनिंग सेरेमनी Jio Hotstar पर लाइव दिखाई जाएगी। आप मोबाइल या टीवी पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने दाखिल किया नामांकन, कहा – “मैं पुराना झारखंडी”

ओपनिंग में कौन-कौन आएगा? 

इस लीग की शुरुआत बहुत धमाकेदार अंदाज में होगी। ओपनिंग सेरेमनी के चीफ गेस्ट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी होंगे। रांची के रहने वाले माही इस मौके पर मौजूद रहेंगे। साथ में बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर भी लाइव परफॉर्म करेंगी। उनके गानों से स्टेडियम में मस्ती का माहौल बनेगा। JSCA के जॉइंट सेक्रेटरी शाहबाज नदीम ने खुद धोनी और सीमांत लोहानी से मिलकर उन्हें न्योता दिया है।

फैंस के लिए सबसे अच्छी बात   

लीग का पहला मैच रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा। पहले दिन ही कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। रांची और आसपास के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह फ्री है। मैच और ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर