Thursday, June 4, 2026

झारखंड के कई जिलों में 6 जून तक मौसम का हाल-बेहाल, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. जो लगातार एक सप्ताह तक बरकरार रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची मौसम केंद्र ने राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान किया है. वहीं विभाग के अनुसार, 1-6 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों में बारिश होगी. जिसे लेकर राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेंगा. इस दौरान रांची समेत राज्य के अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेंगा. 1 जून को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में आज यानी सोमवार को भीषण गर्मी के आसार है.

इसके साथ ही रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में 2 जून से आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े: जमशेदपुर में धारदार हथियार से युवक की हत्या, CCTV फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान

विभाग ने आमजन को दी सलाह

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. बीते रविवार को डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, जमशेदपुर का 34.4 डिग्री, बोकारो का 35.5 डिग्री और देवघर का 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर