Wednesday, July 22, 2026

विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में 53 किलो वज़न कैटेगरी में खेलने की मिली इजाज़त

न्यूज डेस्क : रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में महिलाओं की 53 किलो वज़न कैटेगरी में खेलने की इजाज़त मिल गई है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पहले भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) ने उन्हें सिर्फ़ 50 किलो वर्ग में खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में अपना फ़ैसला बदल दिया.

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर अमिताभ बच्चन ने क्या कहा? पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

रेसलर विनेश ने इस फ़ैसले का कड़ा विरोध किया था और फ़ेडरेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पसंद के वज़न वर्ग में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद डब्ल्यूएफ़आई अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलो वर्ग के ट्रायल्स में भी उतरने की अनुमति दी.

संजय सिंह ने कहा, “हमने उन्हें (विनेश) इजाज़त दी क्योंकि उन्होंने आरोप लगाए और अधिकारियों से उनका वज़न मापने के लिए कहा. हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते. उन्होंने यह नहीं बताया कि किस वर्ग में खेलना चाहती है, फिर भी हमने उन्हें मौका दिया.” बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही फ़ैसला दिया कि रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर