Saturday, June 13, 2026

झारखंड में भीषण गर्मी से मिली राहत, 13 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, इसी बीच तेज हवा और बारिश से लोगों को राहत मिली है. बीते शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई और आज शनिवार की सुबह भी रांची में मौसम का हाल बदला, आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया. लेकिन इसी बीच तेज हवा के कारण कई स्थानों में पेड़ के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ.

भीषण गर्मी से मिली राहत

मौसम का बदलाव राज्य के सभी हिस्सों में देखने को मिली, तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली है. बोकारो में सबसे अधिक 25 मिमी और रांची में 15 मिमी की दर से बारिश हुई. जिससे राजधानी रांची का तापमान पिछले 24 घंटे में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि मेदिनीनगर का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस गिरा, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री और चाईबासा का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. अचानक तापमान के गिरने से मौसम और भी अधिक सुहाना हो गया है.

इसे भी पढ़े: राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया आवास

राज्य के 13 जिलों में अलर्ट जारी

शनिवार यानी आज रांची सहित राज्य के 13 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, पानी और व्रजपात का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कल यानी रविवार को पूरे राज्य में तेज हवा, पानी, मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग ने इस दौरान आमजन से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के समय किसी सुरक्षित स्थान पर रहे पेड़ या किसी खुले स्थान में रहने से बचें, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो.

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर