Wednesday, July 22, 2026

नीट पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले के बाद सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा है.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर गंभीर सवाल

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “दशकों में पहली बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं. 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी और एक हफ़्ते से ओएसएम, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं.” इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 17 साल के स्टूडेंट को ट्रोल करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने लिखा, “एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया. मगर उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं.”

इसे भी पढ़ें : अभिजीत दीपके ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट से जुड़ा है मामला

ओएसएम प्रणाली लागू

सीबीएसई ने इस बार पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली लागू की. इसके तहत लगभग 98.67 लाख कॉपियों को स्कैन कर डिज़िटल रूप से जांचा गया. बोर्ड का दावा है कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेज़, पारदर्शी और त्रुटिरहित हुई, और इसी वजह से परिणाम भी कम समय में घोषित किए जा सके.

हालांकि, परिणाम आने के बाद कई छात्र, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन ओएसएम प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि डिज़िटल मूल्यांकन में उनके विस्तृत उत्तरों का सही आकलन नहीं हुआ.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर