केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा की है. और यह प्रक्रिया 20 मई से अलग -अलग तरीको से शुरु होगा.
Highlights:
Election Commission of India has directed the conduct of the Special Intensive Revision (SIR) in 16 States and 3 Union Territories (UTs) as per Annexure-I. pic.twitter.com/5ekmPOJhMo
— ANI (@ANI) May 14, 2026
चुनाव आयोग ने कहा कि, जनगणना के तहत चल रहे घरों की लिस्टिंग के साथ कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखते हुए SIR फेज 3 का शेड्यूल तय किया गया है. निर्वाचन आयोग ने बताया कि, SIR का तीसरा फेज पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश कवर हो जाएगा.
इन राज्यों में होगा SIR
बता दें कि जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची को सही करने के लिए SIR किया जाएगा, उनमें ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं. हालांकि, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लिए SIR शेड्यूल की घोषणा पोल पैनल बाद में करेगा.यह बताते हुए कि SIR सभी 16 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में फेज में किया जाएगा, आयोग ने कहा कि उसने इस बारे में संबंधित चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) को निर्देश जारी कर दिए हैं.
किस राज्य की वोटर लिस्ट कब होगी जारी?
- 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का काम 01 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगी.
- दादर नागर और दमन दीव की अंतिम मतदाता सूची 11 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी.
- उड़ीसा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची 06 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी.
- उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी.
- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ा में अंतिम 22 सितंबर 2026 को जारी होगी.
- तेलंगाना और पंजाब में अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.
- कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 07 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.
- वहीं, नागालैंड, की अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर और त्रिपुरी की अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी.
आयोग ने आगे बताया कि, एसआईआर फेज 3 के दौरान, 3.94 लाख से ज्यादा बूथ स्तर के अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाएंगे. निर्वाचन आयोग ने बताया कि, एसआईआर का तीसरा चरण दिल्ली में होगा, जहां 7 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की जाएगी.
चुनाव आयोग ने बताया कि, मतदाता सूची का एसआईआर पूरे देश को कवर करेगा. आयोग ने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि, वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज में पूरे जोश के साथ हिस्सा लें और अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरें. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि, SIR इस मकसद से किया जा रहा है कि, मतदाता सूची में सिर्फ पात्र मतदाता ही शामिल हों और कोई भी अयोग्य नाम शामिल न हो.
यह कहते हुए कि SIR एक सहभागी अभ्यास है जिसमें मतदाताओं, राजनीतिक पार्टियों और चुनाव अधिकारियों सहित सभी हितधारक शामिल होते हैं, चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से हर पोलिंग बूथ के लिए BLA नियुक्त करने की अपील की है, ताकि राजनीतिक पार्टियों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित हो सके और SIR पूरी पारदर्शी और राजनीतिक पार्टियों की पूरी भागीदारी के साथ किया जा सके.


