न्यूज डेस्क: अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
प्रतीक यादव की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन उन्हें कौन-सी बीमारी थी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फिटनेस और पशु सेवा से जुड़े थे प्रतीक
प्रतीक यादव लखनऊ में फिटनेस प्लैनेट नाम से जिम चलाते थे और फिटनेस की दुनिया में काफी सक्रिय थे। वह अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहते थे। इसके अलावा उन्होंने ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी शुरू की थी, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी। पशु सेवा के प्रति उनके काम की कई लोग सराहना करते थे। प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही यादव परिवार में मातम छा गया। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और समर्थकों ने भी दुख जताया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, स्कूल मार्गों को जाम मुक्त बनाने का प्रयास


