Thursday, November 5, 2026

बिहार के दरभंगा में युवक को प्यार करना पड़ा भारी, बांध किनारे मिला शव, तीन संदिग्ध हिरासत में

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान मो. अलमान के रुप में हुई है. वहीं अहले सुबह मृतक का शव शहर के भीगो नया टोली स्थित बांध किनारे बगीचे के पास मिली. स्थानीय लोग सुबह के समय टलने के लिए बाहर निकले थे इसी दौरान उन्होंने शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद थाना समेत एफएसएल भी मौके पर पहुंचे.

अहले सुबह मिला शव

मृतक मो. अरमान अशोक पेपर मील थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी था. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के मामा मो. परवेज ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है. शुक्रवार को अरमान किसी लड़की से मिलने एक होटल गया था. जिसके बाद लगभग 5-6 लड़कों ने अरमान के साथ नाका नंबर 6 के पास मारपीट की थी. बीती रात करीब 8 बजे अरमान ने आखिरी बार अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी और उसने 2 हजार रुपए भी मांगा था. जिसके बाद उसका फोन नंबर बंद हो गया. परिजनों ने सुबह होते ही एपीएम थाना में अरमान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े: ट्रेज़री घोटाला : साल 2024 में चार DSP के खाते में आए थे DA एरियर के रूप में पैसे, खुलासा होने पर एक डीएसपी ने लौटाई रकम

3 लोगों से पूछताछ जारी

इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली की अरमान का शव भीगो गाछी के पास मिला है. जांच के अनुसार, अरमान की गोली मारकर हत्या की गई है. मौके पर से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है. परिजनों ने न्याय की मांग की है वहीं उनके बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसकी बहन और एक लड़के को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर