Home Uncategorized देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, 993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, 993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

0
देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, 993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली : आज 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती एनर्जी प्राइस और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे भारत में गैस के दामों पर दिख रहा है. हालांकि, घर की रसोई संभालने वालों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के बरगी डैम में तेज आंधी में डूबा पर्यटन विभाग का क्रूज, 9 की मौत, कई लापता

एक झटके में ₹993 हुआ महंगा

मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है.सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी की है. यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी मानी जा रही है.

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा. इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी से खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर दबाव बढ़ सकता है.

लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG  सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़े है. 1 मार्च को कीमत 114.50 रूपए बढ़ी थी. इसके बाद 1 अप्रैल को कीमतों में 195.50 रूपए का इजाफा हुआ. वहीं अब 1 मई को 993 रूपए की भारी बढ़ोतरी हुई. यानी बीते तीन महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमत कुल मिलाकर 1,303 तक बढ़ चुकी है.

होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड पर असर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबार पर पड़ेगा। गैस की लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी इजाफा होने की संभावना है। यानी बाहर खाना अब और महंगा हो सकता है।

नहीं बढ़ें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 4.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है. मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है क्योंकि रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है. घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 7 मार्च को ₹60 बढ़ाए गए थे.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बयान में कहा कि देश में मौजूद 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.