Thursday, July 23, 2026

JSLPS और IIM कोलकाता के बीच हुआ MOU, उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाना लक्ष्य – दीपिका पांडेय सिंह

रांची : झारखंड मंत्रालय में IIM कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं पर एक प्रेजेंटेशन दिया। ये प्रेजेंटेशन राज्य के उद्यमी महिलाओं को नवाचार के साथ व्यापार – बाजार – आय में बढ़ोत्तरी के साथ सफलता पर केंद्रित रहा। JSLPS ने पिछले दिनों IIM कोलकाता के साथ MOU कर राज्य की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता की बारीकियों का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कदम बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें : सूखे से निपटने के लिए सरकार ने कसी कमर, कृषि मंत्री ने अधिकारियों से 12 मई तक मांगी एक्शन प्लान

इस MOU के तहत त्रिवर्षीय योजना तैयार कर राज्य के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों में उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को विशेष तौर से प्रशिक्षित करने की योजना है । इस योजना के तहत राज्य भर के करीब 50 हजार महिलाओं का आंकड़ा तैयार करने के बाद सुयोग्य महिला उद्यमियों को इनक्यूबेशन तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। महिला उद्यमियों को दिया जाने वाला ये प्रशिक्षण हिंदी – इंग्लिश के साथ वीडियो फॉर्मेट में भी होगा। महिलाएं इस प्रशिक्षण के दौरान सवालों का जवाब ऑडियो मैसेज के जरिए भी आसानी से दे पाएंगी।

आपको बता दें कि इस तकनीक से बिहार – पश्चिम बंगाल और असम राज्य की महिला उद्यमियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। प्रेजेंटेशन के दौरान JSLPS से जुड़ी 1 लाख 24 हजार महिला उद्यमियों को इसका अधिक से अधिक लाभ देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही JSLPS के द्वारा पहले से इस दिशा में किए जा रहे कार्यों के साथ IIM कोलकाता से जुड़कर महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आज विभाग के सहयोग से राज्य की महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र बहुत कुछ कर रही है, पर उन्हें नई तकनीक और बाजार में आवश्यकता के अनुरूप अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। लखपति दीदी कैसे करोड़पति दीदी की श्रेणी में खड़ी हो, ये विभाग का लक्ष्य है। इसी सोच के साथ नवाचार को अपनाते हुए, उद्यमिता की बारीकियों का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए बदलते दौर की मांग है। JSLPS राज्य के उद्यमी महिलाओं को एक बेहतर अवसर प्रदान करने जा रही है। प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव मनोज कुमार, IIM कोलकाता के CEO डॉ विवेक कुमार राय, गौरव कपूर, JSLPS COO विष्णु परिदा, नीतीश सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर