Wednesday, November 4, 2026

ICSE की कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट में चेक करें रिजल्ट

न्यूज डेस्क: काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट आज 30 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है. ISC में 99.13 प्रतिशत और ICSE में 99.18 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकते हैं. जहां विद्यार्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विद्यार्थी डिजिलॉक पर भी चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है. बोर्ड के अनुसार विद्यार्थी 1 मई- 4 मई तक अपना रिजल्ट रीचेक कराने के लिए आवेदन दे सकते है. वहीं 8-14 मई तक इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते है. जून के पहले सप्ताह में रीचेक का परिणाम घोषित किया जाएगा. परिणाम की घोषित के बाद अगले 3 दिनों तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते है.

इसे भी पढ़े: जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर वसूले 8 लाख, समय पर विमान न मिलने से मरीज की मौत

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

आप सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं. उसके बाद होमपेज पर अपनी कक्षा का चुनाव करें (ICSE 10वीं या ISC 12वीं). फिर अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें. स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें और ‘Show Result’ पर क्लिक करें. जिसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे अपने भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर