Saturday, June 13, 2026

रांची वासियों को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा टोली को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित कारवाई यथा शीघ्र पूरा कर कार्य को गति प्रदान करें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच प्रस्तावित करम टोली से साइंस सिटी, चिरौंदी फ्लाईओवर निर्माण योजना को लेकर चर्चा हुई, इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

अनावश्यक कट्स बंद करें

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रांची की सड़कों पर जितने डिवाइडर हैं उनमें कुछ अनावश्यक कट्स हैं, उन कट्स को बंद किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची वासियों को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मौके पर प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग  सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा, मुख्य अभियंता सीडीओ विजय रंजन एवं उप सचिव प्रबंधन विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर