न्यूज डेस्क: तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले के चारमीनार एक्स्प्रेस में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रेन के एक कोच में आग की तेज लपटें उठने लगी, लेकिन किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, घटना के समय ट्रेन अलेर रेलवे स्टेशन के पास धीमी गति में थी. एस-5 कोच में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर निकल गए.
Highlights:
खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री
ट्रेन में अचानक आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा गया कि पहले कोच से धुआं उठा और फिर आग की लपटें खिड़कियों से निकलने लगी. वहीं देखते ही देखते ट्रेन के कोच में तेजी से आग लग गई. मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत ट्रेन की चेन खींच दी जिससे ट्रेन रुक गई.
हालांकि ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कई यात्री पहले ही बाहर कूद गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के सही और साफ कारणों का पता नहीं चला है. घटना की जानकारी पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. वहीं दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है.
इसे भी पढ़े: व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में ट्रम्प के ऊपर फायरिंग
धुआं देख मची अफरा-तफरी
कोच में अचानक धुआं उठता देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ यात्रियों ने चेन खींची, तो कई यात्री ट्रेन के रुकने से पहले ही खिड़कियों से कूदने लगे. अगर ट्रेन तेज रफ्तार में होती तो हादसा और भी संगीन हो सकता था, लेकिन ट्रेन रेलवे स्टेशन के पास थी और उसकी गति धीमी थी, जिस वजह से ट्रेन जल्दी रुप गई और आग बाकी कोचों तक नहीं पहुंच पाई.


