लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर खीरी के हादसा पढ़ुआ थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा स्थान के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर के सहारे लगी 2 ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में लगभग 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 20 लोग घायल हो गए. घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है.
Highlights:
मुंडन में जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के निवासी बाल गोविंद के बेटे का गुरुवार को मुंडन होना था. जिसके लिए गांव को कुछ लोगों को 1 ट्रैक्टर के 2 ट्रालियों में बिठाकर बहराइच जिले के किसी धार्मिक स्थान ले जाया जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ट्रालियां खाई में पलट गई.
जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई.
इसे भी पढ़े: झारखंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जैक ने किया जारी, 95% परीक्षार्थी हुए पास
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 महिलाएं और 3 किशोरियां है. फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं इस घटना में 20 लोग घायल हो गए. जिसको एम्बुलेंस और अन्य निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया.


