Wednesday, July 29, 2026

प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे पहली कैबिनेट बैठक

पटना: बिहार में पिछले सप्ताह बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित नई सरकार के बाद आज बुधवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौटकर करीब 3 बजे पटना पहुंचेंगे, जिसके बाद वे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट बैठक शाम 6 बजे सचिवालय में होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास और आर्थिक स्थिति पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

दिल्ली में प्रधानमंत्री से की मुलाकात

मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर फ्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का सहयोग बिहार के विकास को नई गति देगा।

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद सम्राट चौधरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर भी पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के नेताओं से बातचीत की। इससे पहले उन्हेंने भाजपा मुख्यालय में नेता नितिन नवीन से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल के संभावित नामों को अंतिम रूप दिया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया भावुक संदेश

आर्थिक हालात सुधारने की केशिश

इधर, बिहार सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है। सरकार ने रिजर्व बैंक से जून तक 12 हजार करोड़ रुपए के लोन की मांग की है। इसमें से करीब 4 हजार करोड़ रुपए इसी महीने के अंत तक मिलने की संभावना है। इस राशि का उपयोग राज्य के विकास कार्यों और जरूरी खर्चों के लिए किया जाएगा।

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में नई योजनाओं, बजट प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही राज्य के विकास को तेज करने के लिए प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक से लोगों को कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद है। खासकर आर्थिक सुधार और विकास योजनाओं को लेकर सरकार की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर