Sunday, September 20, 2026

केरल में पटाखे की फैक्ट्री में धमाके से 8 की मौत, कई अन्य गंभीर रुप से घायल

न्यूज डेस्क: केरल के मुंदथिक्कोड में मंगलवार को एक पटाखे की फैक्टरी में बड़ा धमाका हो गया. जिसमें लगभग 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए. जिस समय यह खतरनाक धमाका हुआ था उस समय करीब 40 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे और पटाखा बना रहे थे.

धमाके की चपेट में कई लोग

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए एक मंदिर देवस्वोम की ओर से पटाखे तैयार किए जा रहे थे. उसी समय यह धमाका हो गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और कई लोगों की हालत गंभीर है.

पटाने का निर्माण खेत के बीच एक सुनसान इलाके में किया जा रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मौके पर लगभग 40 मजदूरों के लिए खान-पान का इंतजाम किया गया था. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे के समय वहां इतने लोग मौजूद रहें होंगे.

इसे भी पढ़े: रामगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती कर लाखों की आभूषण की लूट, ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दो बदमाश

रुक-रुक कर हुआ धमाका

स्थानीय लोगों ने कहा कि दोपहर के लगभग 3.30 बजे से रुक-रुक कर धमाका होता रहा. इसी कारण से राहत- बचाव के कार्य में काफी दिक्कतें आई. राज्‍य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घायलों के लिए विशेष इलाज का निर्देश दिया हैं. उन्होंने त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज और त्रिशूर जनरल अस्पताल में सभी जरुरी व्यवस्था कराने को कहा गया है.

वहीं आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और कनिव 108 सेवा को भी तैनात किया गया है. इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है. फिलहाल दमकल विभाग, बचाव दल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. हालांकि, लगातार हो रहे छोटे विस्फोटों की वजह से अभियान चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ कर्मचारी मामूली चोटों के साथ मौके पर भागने में कामयाब रहें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर