Tuesday, July 28, 2026

जमशेदपुर में बेकाबू कार ने कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत व 11 अन्य घायल

जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र में हाता–जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कार के अंदर मिला युवक का शव, फैली सनसनी

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कार ओडिशा की ओर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर पर कार अचानक उछल गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बेकाबू कार ने पहले एक टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मारी और फिर दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पोटका सीएचसी में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर